रायगढ़ एसएसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक: लापरवाही पर थाना प्रभारियों को नोटिस, 'जीरो टॉलरेंस' के निर्देश ...

रायगढ़ एसएसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक: लापरवाही पर थाना प्रभारियों को नोटिस, 'जीरो टॉलरेंस' के निर्देश ...

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ व्यापक क्राइम मीटिंग की। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने तीन माह से अधिक समय से लंबित 20 से अधिक शिकायतों वाले थाना प्रभारियों को 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में 'ऑपरेशन आघात' के तहत अवैध शराब, सट्टा, जुआ और कबाड़ के कारोबार पर कड़ाई से अंकुश लगाने तथा बीट प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित 26 ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार और ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन के निर्देश दिए गए। बेहतर कार्य के लिए थाना चक्रधरनगर और कोतवाली को प्रोत्साहित किया गया, वहीं प्रत्येक शिकायतकर्ता से ऑनलाइन 'अनुभव फीडबैक' लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

इस अवसर पर एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी, डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर और रक्षित निरीक्षक अमित सिंह सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव,

मुख्य संपादक, नारद एक्सप्रेस न्यूज