मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, रायपुर 3 महीने के लिए आयुष्मान योजना से निलंबित
रायपुर: आयुष्मान भारत योजना के नियमों का उल्लंघन कर मरीज से अतिरिक्त राशि वसूलने के मामले में राज्य नोडल एजेंसी ने कड़ी कार्रवाई की है। राजधानी स्थित मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस को योजना से 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल को मरीज के परिजनों को 90,000 रुपए तुरंत लौटाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख बिंदु:
-
शिकायत: मरीज अल्बर्ट एक्का के परिजनों ने आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल द्वारा अवैध रूप से पैसे वसूलने की शिकायत दर्ज कराई थी।
-
जांच: संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं (रायपुर संभाग) द्वारा की गई जांच में यह साबित हुआ कि अस्पताल ने दवाइयों के लिए 15,226 रुपए और सर्जरी के नाम पर 90,000 रुपए वसूले थे।
-
आंशिक कार्रवाई: विवाद बढ़ने पर अस्पताल ने दवाइयों के पैसे तो चेक के जरिए लौटा दिए, लेकिन सर्जरी के 90,000 रुपए अब तक वापस नहीं किए गए हैं।
निलंबन के दौरान अस्पताल पर शर्तें:
-
नए मरीजों पर रोक: निलंबन अवधि में अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत किसी भी नए मरीज को भर्ती नहीं कर सकेगा।
-
पुराने मरीजों का उपचार: अस्पताल में पहले से भर्ती मरीजों का इलाज पूरा कर उन्हें सुरक्षित डिस्चार्ज किया जाएगा।
-
प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश: अस्पताल परिसर से योजना से जुड़ी सभी प्रचार-प्रसार सामग्री हटाने को कहा गया है।
-
सख्त चेतावनी: भविष्य में इस तरह की अनियमितता न दोहराने की सख्त चेतावनी दी गई है।
नारद एक्स्प्रेस न्यूज