उल्लास और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ उत्कल विप्र महिला समाज का सावन महोत्सव

उल्लास और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ उत्कल विप्र महिला समाज का सावन महोत्सव

रायपुर: उत्कल विप्र महिला समाज द्वारा गीतांजलि नगर स्थित उद्यान में ‘सावन महोत्सव’ का भव्य एवं आनंदमय आयोजन किया गया। रिमझिम बारिश के सुहावने मौसम और स्वादिष्ट व्यंजनों के बीच समाज की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ इस उत्सव का आनंद लिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाड़ा नियंत्रक प्राधिकरण की जज विश्वदिनी पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज की अध्यक्ष निवेदिता मिश्रा, सचिव सौम्या गुरु एवं कार्यक्रम प्रभारी ममता पंडा ने अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में की।

महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की धूम रही, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आकर्षक पुरस्कार जीते। आयोजन का मुख्य आकर्षण 'सावन क्वीन' प्रतियोगिता रही, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए रंजिता पाणिग्रही और काजल सत्पथी ने संयुक्त रूप से विजेता का खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम का सफल समापन डॉ. प्रीति सतपथी द्वारा व्यक्त किए गए सहृदय आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

संपादक , प्रेम प्रकाश साहू

नारद एक्सप्रेस न्यूज़