रायपुर ऑटो एक्सपो 2026: नई गाड़ी खरीदने का है प्लान! रायपुर ऑटो एक्सपो में मिल रही RTO टैक्स में 50% की छूट 25 फरवरी हैं अंतिम मौका |
रायपुर ऑटो एक्सपो 2026: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग (CG Transport Department) द्वारा रायपुर ऑटो एक्सपो (Raipur Auto Expo 2026) की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है, इसके अनुसार रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के सहयोग से 20 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक राजधानी रायपुर में ऑटो एक्सपो 2026 का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन श्री राम बिजनेस पार्क, एमजीएम हॉस्पिटल के सामने, विधानसभा रोड सड्डू में हो रहा है. इस ऑटो एक्सपो की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें बिकने वाले सभी वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा लाइफटाइम टैक्स (आरटीओ टैक्स) में एकमुश्त 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है. इस छूट से प्रदेश के आम नागरिकों को वाहन खरीद पर बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा.आम नागरिको को इसका सीधा फायदा मिलेगा,लोगों मे उत्साह देखने लायक हैं |
ऐसे मिलेगा फायदा
ऑटो एक्सपो 2026 के दौरान वाहन खरीदने वाले उपभोक्ताओं को सीधे 50 प्रतिशत आरटीओ टैक्स छूट का लाभ मिलेगा. यह छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा ऑटो एक्सपो है, जिसमें पूरे प्रदेश के नागरिक बिना रायपुर आए भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे. आमजन अपने शहर या गांव के निकटतम पंजीकृत/प्रतिभागी डीलरों के माध्यम से वाहन खरीद सकेंगे.
इसके साथ ही एक्सपो के अंतर्गत खरीदे गए वाहनों का पंजीयन उपभोक्ता के गृह जिले में ही किया जा सकेगा. यानी वाहन पर उसी जिले का आरटीओ कोड अंकित होगा, जहां का ग्राहक निवासी है. इस सुविधा से नागरिकों को परिवहन कार्यालय के चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी.
ऑटो एक्सपो–2026 में देश के प्रमुख बैंक और फाइनेंस कंपनियां न्यूनतम ब्याज दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रही हैं. वहीं बीमा कंपनियां भी कम दरों पर इंश्योरेंस योजनाएं पेश कर रही हैं, जिससे वाहन खरीदारों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ प्राप्त होगा.
फाइनेंस में भी राहत
आरटीओ टैक्स में 50 प्रतिशत छूट के साथ-साथ फाइनेंसर, बैंक, बीमा कंपनियों और डीलर्स के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण वाहनों की कीमतें भी अपेक्षाकृत किफायती रहेंगी. इससे आम नागरिकों को व्यापक आर्थिक राहत मिलने की संभावना है.
इस ऑटो एक्सपो में रायपुर जिले के 95 डीलर्स सहित अन्य जिलों के 171 डीलर्स, कुल 266 डीलर्स भाग ले रहे हैं. इससे प्रदेश भर के ग्राहकों को वाहनों के विविध विकल्प उपलब्ध होंगे.