बाज़ार में भारी उछाल,चांदी ₹21,400 हुई महंगी, सोना पहली बार ₹1.6 लाख के पार, जानें आज का ताजा रेट ?
सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 28 जनवरी को जोरदार उछाल देखने को मिला है। चांदी 21,400 रुपये महंगी हुई है, जबकि सोना भी 3 फीसदी चढ़ा है सराफा बाज़ार गर्म ।
घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार, 28 जनवरी को भी सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) चांदी आज 6 फीसदी या 21,400 रुपये की तेजी के साथ 3,77,655 रुपये प्रति किलो के नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई। सोने के दाम भी बुधवार को बढ़त हासिल किए। MCX पर सोना 3 फीसदी के उछाल के साथ पहली बार 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया। फरवरी फ्यूचर्स गोल्ड 4,700 रुपये से ज्यादा चढ़कर 1,62,429 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।
संपादक
हेमंत देवांगन
रायपुर (छत्तीसगढ़)