दिग्गज नेता अजित पवार नहीं रहे, प्लेन क्रैश में निधन बारामती में हुआ हादसा 05 लोगो की मौत :
अजित पवार के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा एक विमान बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग की कोशिश करते वक्त क्रैश हो गया. इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है.
अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है. घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया है.
अजित पवार के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख
अजित पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बातचीत करके जानकारी ली है. इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम फडणवीस से बात करके हादसे की जानकारी ली है.