सरेंडर मोड में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर
रायपुर पुलिस की रडार पर चल रहा हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर आखिरकार पुरानी बस्ती थाने पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर राहत मिलने के बाद आरोपी पुलिस के सामने पेश हुआ।
मुख्य अपडेट्स:
थाने में मौजूदगी: रोहित तोमर इस वक्त पुरानी बस्ती थाने में है, जहां पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट का कवच: गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा।
अपराधों का लंबा रिकॉर्ड: पिछले साल तेलीबांधा और पुरानी बस्ती समेत अलग-अलग थानों में आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हुए थे।
बदला था हुलिया: पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए रोहित हुलिया बदलकर लंबे समय से फरार चल रहा था।
भाई का निकला था जुलूस: बता दें कि रोहित के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र सिंह का पुलिस पहले ही जुलूस निकाल चुकी है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव