रायपुर में हुआ ‘रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026’, प्रिया गुप्ता बनीं सावन क्वीन

रायपुर:- रायपुर में महिलाओं के लिए ‘रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। 3 Cheers Entertainment और SS Creation की ओर से यह कार्यक्रम भाटागांव स्थित होटल अभिजीत इन में आयोजित हुआ, जिसमें शहर की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में संगीत, पारंपरिक खेल, रैंप वॉक, रिटर्न गिफ्ट और स्वादिष्ट व्यंजनों समेत कई गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सावन क्वीन 2026’ प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रिया गुप्ता ने खिताब अपने नाम किया। उन्हें ताज पहनाकर और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान S S Creations और 3 Cheers Entertainment की लॉन्चिंग भी की गई। कार्यक्रम में डॉ. कविता कुंभज, गीता वर्मा, अंनिकेता भारद्वाज, स्मृति अग्रवाल, हीरा बेकरी और डॉ. प्रीति उपाध्याय समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं। वहीं शगुप्ता अफरोज, श्वेता बावनकर, कविता सिंह, नीता जैन, परी भोसले, आंचल यादव, भारती अग्रवाल, उषा और निहारिका जैन ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया।
कार्यक्रम के आयोजक श्रेयांश निर्मलकर, डॉ. श्रद्धा निर्मलकर, पीयूष जैन और SS Creation के डायरेक्टर सार्थक जैन ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
संपादक, प्रेम प्रकाश साहू
नारद एक्सप्रेस न्यूज