विशेष अभियान के तहत विभिन्न अपराधों में कुल 05 प्रकरणों में कार्रवाई।

रायपुर :- पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आदित्य पाण्डेय एवं सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा तथा सहायक पुलिस आयुक्त (पण्डरी) श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के निर्देशन में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारी खमतराई, उरला, गुढित्यरी, पण्डरी एवं खम्हारडीह के नेतृत्व में संबंधित थाना पुलिस बल के साथ अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया गंया।

*अभियान कार्यवाही के तहत पुलिस टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए कुल 05 प्रकरणों में कार्रवाई कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।*
**01. थाना गुढ़ियारी*
थाना गुढ़ियारी में दर्ज अपराध क्रमांक 323/2026, धारा 74 बीएनएस एवं 08 पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में दिनाक 8/8/26 को गुढ़ियारी छेत्र निवासी पीड़िता की माँ थाना आ कर लिखित शिकायत दर्ज कराई की इसकी नाबालिग पुत्री को इसके पड़ोस में रहने वाला
आरोपी रजनीश जांगड़े पिता पुनि राम जांगड़े गलत नियत से छेड़छाड़ कर रहा था की सूचना पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को 6 घंटे के भीतर
गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
इसी प्रकार थाना गुढ़ियारी में दर्ज अपराध क्रमांक 324/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी विकास गोस्वामी पिता पीरेज गोस्वामी उम्र 22 वर्ष के संबंध में सूचना मिली की आरोपी प्रतिबंधित चाकूनुमा हथियार ले कर घूम रहा था की सूचना पर मौके पर जा कर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
*02. थाना उरला*
थाना उरला में दर्ज अपराध क्रमांक 369/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी चोमेश गंधर्व, पिता मोहित गंधर्व, उम्र 22 वर्ष, निवासी शहीद नगर, बिरगांव, थाना उरला, जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
*03. थाना खम्हारडीह*
थाना खम्हारडीह में दर्ज अपराध क्रमांक 265/2026, धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में आरोपी निखिल सूर्यवंशी, पिता बिसंबर सूर्यवंशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी वीआईपी स्टेट, थाना खम्हारडीह, जिला रायपुर, हाल निवासी ग्राम सरगांव, पोस्ट सरागांव, थाना सरागांव, जिला सक्ती, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।*
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव
नारद एक्सप्रेस न्यूज