बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के रायपुर कार्यक्रम को लेकर बजरंग दल का कड़ा विरोध

रायपुर में 22 फरवरी को रामा वर्ल्ड में होने वाली नाइट डीजे पार्टी में सनी लियोनी के शामिल होने की घोषणा के बाद विवाद खड़ा हो गया है.हिंदू संगठन बजरंग दल ने इस कार्यक्रम का विरोध शुरू कर दिया है और सोशल मीडिया के जरिए आयोजकों को चेतावनी दी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के रायपुर कार्यक्रम को लेकर बजरंग दल का कड़ा विरोध

राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी 22 फरवरी को रायपुर के रामा वर्ल्ड में आयोजित एक नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने वाली हैं. इस कार्यक्रम को लेकर एक अनाउंसमेंट वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होते ही बजरंग दल ने इस कार्यक्रम पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है. संगठन के मुताबिक, सनी लियोनी की छवि और इस तरह के नाइट पार्टी आयोजनों से समाज, खासकर युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है. बजरंग दल के पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा है कि वे रायपुर में इस तरह के कार्यक्रम को किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे और अगर जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा.