बड़ा फैसला: अब जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की निगरानी में होंगी निजी स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएँ

बड़ा फैसला: अब जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की निगरानी में होंगी निजी स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएँ

लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश
रायपुर/प्रदेश: स्कूली शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने एक बड़ा सुधारात्मक कदम उठाया है। नए आदेश के अनुसार, अब निजी स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन और मूल्यांकन की जिम्मेदारी सीधे तौर पर जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को सौंपी गई है।
क्यों लिया गया यह निर्णय?
अक्सर निजी स्कूलों में परीक्षाओं के संचालन और परिणामों की शुचिता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। शिक्षण व्यवस्था में एकरूपता लाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी छात्र समान शैक्षणिक मानकों पर खरे उतरें, विभाग ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

सभी डीईओ को जारी दिशा-निर्देश
01. जिले में कक्षा 1ली, 2री, 3री, 4थी, 6वीं, 7वी, 9वीं, एवं 11 वीं की वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी पूर्ण रूपेण उत्तरदायी होंगे।
02. जिला स्तर पर जिला स्तरीय संचालन समिति, प्रश्न पत्र निर्माण समिति एवं मॉडरेशन समिति का गठन 05 फरवरी 2026 तक कर लिया जाए।
03. कक्षा 1ली, 2री, 3री, 4थी, 6वीं, 7वीं, 9वीं, एवं 11वीं परीक्षा में राज्य के समस्त शासकीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त विद्यालय एवं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध अशासकीय गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों (हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम) के विद्यार्थी अनिवार्य रूप से सम्मिलित होंगे।
04. सीबीएसई, आईसीएसई एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय इसमें शामिल नहीं होंगे।
05. कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के ब्लूप्रिंट अनुसार प्रश्न पत्र का निर्माण किया जाए।
06. परीक्षा की पूर्व तैयारी के लिए सेम्पल प्रश्न पत्रों का निर्माण कर छात्र-छात्राओं को अभ्यास कराया जाए।
07. 28.02.2026 तक समस्त कक्षाओं के विषयों का पाठ्यकम पूर्ण कर लिया जाए, तत्पश्चात रिवीजन कराया जाए।
08 प्रायोजना कार्य की वार्षिक परीक्षा 05.03.2026 तक पूर्ण कर लिया जाए।

प्रश्न पत्र वितरण एवं सुरक्षाः-

14 जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला स्तर पर प्रत्येक संकुल प्राचार्यों को उनके संकुल अंतर्गत समस्त शालाओं हेतु प्रश्न पत्रो का वितरण 20 मार्च 2026 तक किया जावें।

प्रश्न पत्र निर्माण की प्रक्रिया

10 प्रश्न पत्र निर्माण समिति द्वारा ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रश्न पत्रों के 03 सेट 15 फरवरी 2026 तक तैयार कराया जायें।

11 मॉडरेशन समिति द्वारा प्रश्न पत्रों का मॉडरेशन 20 फरवरी 2020 तक किया जावें।

12 जिला स्तरीय संचालन समिति के अनुशंसा पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मुद्रक को प्रश्न पत्र मुद्रण हेतु 25 फरवरी 2026 तक दिया जावें ।

13 मुद्रक द्वारा केन्द्रवार, विषयवार, कक्षावार प्रश्न पत्र सील बंद लिफाफे मे जिला शिक्षा अधिकारी को 15 मार्च 2026 तक सौपा जावें।

नारद Express News