Stock Market Crash: बजट में हुआ ये सिर्फ एक ऐलान...बाजार में हाहाकार, झटके में 8 लाख करोड़ डूबे

Stock Market Crash: बजट में हुआ ये सिर्फ एक ऐलान...बाजार में हाहाकार, झटके में 8 लाख करोड़ डूबे

बजट 2026 में एफ एंड ओ के तहत STT को बढ़ा दिया गया है. पिछली बजट में भी इसको बढ़ाया गया था.  इस बार ऑप्‍शन के तहत STT को 0.1 फीसदी से बढ़ाकर 0.15 फीसदी कर दिया गया हैं | जबकि फ्यूचर में 0.02 फीसदी से बढ़ाकर 0.05 फीसदी कर दिया गया है.  इस ऐलान के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है.

बीएसई टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 3 शेयरों में तेजी है, जबकि 27 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. सनफार्मा, टीसीएस और कोटक महिंद्रा को छोड़कर बाकी सभी शेयर करीब 8 फीसदी तक टूटे हैं. ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी, बैंक सेक्‍टर समेत सभी सेक्‍टर्स में गिरावट है. पीएसयू बैंक जैसे सेक्‍टर्स में भी दबाव है. 

8 लाख करोड़ का नुकसान

बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में बड़ी गिरावट आई है. कल बीएसई मार्केट कैप 460 लाख करोड़ रुपये था, जो आज 8 लाख करोड़ रुपये घटकर 52 लाख करोड़ पर आ गया हैं |

क्‍या है एसटीटी

शेयर बाजार में कोई भी असेट खरीदने और बेचने पर ट्रांजैक्‍शन टैक्‍स लगता है, जिसे STT कहा जाता है.  एक बार फिर STT को बढ़ाया गया है, जबकि पछिली बार भी इसमें बढ़ोतरी की गई थी. इस बार F&O में कोई भी प्र‍ि‍मियम खरीदने और बेचने को लेकर एसटीटी बढ़ाया गया है. 

विदेशी निवेशकों के लिए खास ऐलान

बजट में शेयर बाजार को लेकर खास ऐलान किया गया है. अब PIO को भारतीय बाजार में निवेश की मंजूरी दी गई है यानी कि भारतीय मूल के व्‍यक्ति, जो विदेशो में रहते हैं, वो भी अब भारतीय बाजार में निवेश कर सकते हैं. इस बड़े ऐलान के बाद विदेशी निवेशकों का भारत में आना तय माना जा रहा है. 

बाजार खुलते ही Hidustan Zinc के शेयर में 10%, हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, हिन्दुस्तान एल्युमिनियम में करीब 5 फीसदी और हिंडाल्को के शेयर में 7 फीसदी की गिरावट देखी गई. हालांकि, डिफेंस स्टॉक में खरीदारी देखने को मिल रही है. BEL, Data Pattern, जैसे शेयर करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. मेटल स्टॉक्स में भी रिकवरी आई है और ये ग्रीन में कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं