अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री की तैयारी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 17.280 लीटर देशी प्लेन शराब, दोपहिया वाहन एवं नगदी जब्त
रायपुर :- पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर श्री अभिषेक झा एवं उप पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिलतरा उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कँवर के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 02.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति काले रंग की दोपहिया वाहन क्रमांक CG 04 CR 1487 से अवैध देशी शराब बिक्री हेतु परिवहन करते हुए सिलतरा क्षेत्र की ओर आ रहे हैं। सूचना पर थाना सिलतरा पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर वाहन को रोककर जांच की।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम धर्मेन्द्र मौर्य, पिता स्व. सरल मौर्य, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम मोतीपुर भुवाल, पोस्ट घाटी, थाना भटनी, जिला देवरिया (उ.प्र.), हाल निवासी वार्ड क्रमांक 15, पारधी पारा, ग्राम कूरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर तथा राकेश पारधी, पिता स्व. विजय राम पारधी, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, पारधी पारा, ग्राम कूरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर बताया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखी 96 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 17.280 लीटर), घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन CG 04 CR 1487 विधिवत जब्त किया गया। आरोपियों द्वारा शराब परिवहन एवं विक्रय संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब का नमूना परीक्षण हेतु सुरक्षित किया गया है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक विवेचना जारी है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:
थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कँवर, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षक जितेंद्र मिश्रा आरक्षक प्रेमप्रकाश चनाप सहित थाना सिलतरा का स्टाफ।
चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव
नारद एक्सप्रेस न्यूज