रायपुर में रोड रेज ने लिया हिंसक रूप: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में ...

रायपुर में रोड रेज ने लिया हिंसक रूप: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में ...

रायपुर : राजधानी रायपुर में रोड रेज के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक सवार बदमाश ने चाकू से युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। चेहरे, सीने और जांघ में चोट आई है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अशोक नगर का है। जानकारी के मुताबिक, घायल का अमन प्रधान है। वहीं आरोपी का नाम शुभम पटले बताया जा रहा है। शुभम ने कट मारते हुए अपनी बाइक निकाली। जिसका अमन ने विरोध किया।

जिस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। शुभम गाली-गलौज करने लगा। जिस पर अमन से गाली देने से मना किया। विवाद बढ़ने पर शुभम ने अपने पास रखे चाकू से अमन पर हमला कर दिया। चाकूबाजी के बाद का वीडियो भी सामने आया है।

गुढ़ियारी पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। भाठागांव निवासी अमन प्रधान अपने एक दोस्त से मिलने अशोक नगर गया था। दोस्त से मिलकर लौटते समय अशोक नगर में बाइक सवार शुभम पटले ने उसे कट मारते हुए अपनी बाइक आगे निकाल ली।

अमन ने आरोपी को सही तरीके से बाइक चलाने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पास में रखे चाकू से अमन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में अमन के गाल, सीने और जांघ पर चोट आई।

चीफ एडिटर: मयंक श्रीवास्तव

नारद एक्सप्रेस न्यूज