सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमानजनक चित्रण को लेकर FIR, बजरंग दल और विहिप में आक्रोश

सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमानजनक चित्रण को लेकर FIR, बजरंग दल और विहिप में आक्रोश

रायपुर : सिविल लाइन: फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं को यीशु मसीह के चरण छूते हुए दिखाने और उन्हें ही सृष्टि का पालनकर्ता बताने वाली एक विवादित पोस्ट पर बवाल खड़ा हो गया है। इस अमर्यादित कृत्य के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और श्री राम सेना ने कड़ी आपत्ति जताते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह पोस्ट सनातन धर्म का अपमान करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की सोची-समझी साजिश है। संगठनों के भारी विरोध और शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से विवादित पोस्ट करने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है।

चीफ एडिटर , मयंक श्रीवास्तव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज