कुलदीप शर्मा होंगे बलौदा बाजार के नए कलेक्टर ...
बलौदा : बलौदा बाजार जिले में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। आईएएस अधिकारी कुलदीप शर्मा को बलौदा बाजार का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान कलेक्टर दीपक सोनी का स्थान लेंगे।
कुलदीप शर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें बलौदा बाजार जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिले में नए कलेक्टर की नियुक्ति के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि नए कलेक्टर के रूप में कुलदीप शर्मा जिले में विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं।
सह संपादक, कंचन यादव
नारद एक्सप्रेस न्यूज