कोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की रेड में 5 नामी क्रिकेट सटोरी के साथ उनके 2 साथी गिरफ्तार
कोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की रेड में 5 नामी क्रिकेट सटोरी के साथ उनके 2 साथी गिरफ्तार
25 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 1 टैबलेट और नगदी रकम ₹36,500 रूपये समेत 6.30 लाख रुपए की संपत्ति जप्त
सटोरिए होटल से कई राज्यों में वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच पर लगा रहे थे दांव
ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग ऐप से खिलाया जा रहा था क्रिकेट सट्टा
एसएसपी शशि मोहन की दो टूक – रायगढ़ में जुआ सट्टा होगा बंद, हर सटोरी को भेजा जाएगा जेल
एसएसपी शशि मोहन ने साइबर थाना, चक्रधरनगर और कोतवाली की संयुक्त टीम बनाकर कोलकाता रवाना किया गया, पुलिस टीम ने हावड़ा के एक होटल में स्थायी वारंटी- धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक, रोहित बुटानी, तथा दो अन्य व्यक्ति अंकित सराफ, अजीत विश्वास को पकड़ा।
आरोपियों के कमरे से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन करने की सामग्री मिली, आरोपियों ने बताया कि वे सट्टा लगाने वालों से मोबाइल से संपर्क कर ऑनलाइन जेएमडी क्रिकेट बेटिंग एप पर सट्टा लगाते थे और पूरा नेटवर्क ऑनलाइन कार्य करता था।
आरोपियों के कब्जे से ₹3600, सट्टा में प्रयुक्त 25 मोबाइल, एक टैबलेट, तीन लैपटॉप, एक कैलकुलेटर और उनके हिसाब किताब का लेखा-जोखा जप्त किया है । आरोपियों के हिसाब किताब चेक करने पर पिछले एक माह में करोड़ों रूपये सट्टा रकम दांव लगे होने की जानकारी मिली है ।
चीफ एडिटर:मयंक श्रीवास्तव
नारद एक्सप्रेस न्यूज़