थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में पिस्टल एवं मैग्जीन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 1 नग पिस्टल तथा खाली मैग्जीन किया गया है जप्त।

रायपुर - पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा पु से ) द्वारा नार्थ जोन के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में दिनांक 16.02.26 को थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत CSEB मैदान के पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है। जिस पर अति पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को आरोपी को पिस्टल के साथ पकडने निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सिद्धार्थ शर्मा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा सिद्धार्थ शर्मा की तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल एवं मैग्जीन रखा होना पाया गया, जिसके संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।
आरोपी सिद्धार्थ शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *01 नग पिस्टल एवं 01 नग खाली मैग्जीन* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अप क्र 50/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
पिस्टल प्राप्त करने के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी- सिद्धार्थ शर्मा पिता अरूण शर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी तिरंगा चौक डी.डी नगर
चीफ एडिटर: मयंक श्रीवास्तव
नारद एक्सप्रेस न्यूज