छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 35 अफसरों के तबादले

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 35 अफसरों के तबादले

रायपुर। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ (नवा रायपुर) ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए राज्य के 35 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। 20 अगस्त 2026 को पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा जारी इस आदेश में 34 निरीक्षक और 1 उप-निरीक्षक शामिल हैं।

प्रमुख तबादले:

रायपुर: निरीक्षक सुधांशु बघेल (नगरीय) को जशपुर भेजा गया है। वहीं रायपुर-ग्रामीण के 4 निरीक्षकों—दीपेश जायसवाल, प्रदीप कुमार बिसेन, कृष्ण कुमार कुशवाहा और लक्ष्मीनारायण नामदेव को PHQ अअवि शाखा में पदस्थ किया गया है। उप-निरीक्षक मनीष वाजपेयी (दुर्ग) को रायपुर-नगरीय की जिम्मेदारी मिली है।

बस्तर व अन्य संभाग: कांकेर और राजनांदगांव जिलों से बड़ी संख्या में निरीक्षकों का तबादला सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, कोरबा और बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों में किया गया है।

अन्य जिले: गरियाबंद से शिशिर पांडेय व बिलासपुर से विजय कुमार चौधरी को दंतेवाड़ा, जबकि रायगढ़ से अमित कुमार तिवारी को बलरामपुर और देवेश सिंह राठौर को सरगुजा भेजा गया है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाना है।

चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज