नकली 'गोल्ड फ्लेक' सिगरेट के कारोबार पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा: 2.07 लाख का माल जब्त, 2 गिरफ्तार

नकली 'गोल्ड फ्लेक' सिगरेट के कारोबार पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा: 2.07 लाख का माल जब्त, 2 गिरफ्तार

दुर्ग:- शहर के इंदिरा मार्केट स्थित एसएसडी ट्रेडर्स (SSD TRADERS) में दबिश देकर दुर्ग की कोतवाली थाना पुलिस ने नामी कंपनी आईटीसी (ITC) के 'गोल्ड फ्लेक' ब्रांड की नकली सिगरेट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से ₹2,07,000 मूल्य की 18,000 नकली सिगरेट (36 बंडल) जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई आईटीसी के अधिकृत प्रतिनिधि (प्राइवेट आई इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट सॉल्यूशंस) की शिकायत पर की गई। आरोपी असली ब्रांड जैसी पैकिंग और फर्जी क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर नकली सिगरेट बेच रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी:

विशाल जसवानी (36 वर्ष), निवासी गुरुनानक नगर, दुर्ग।

निखिल सिहानी (29 वर्ष), निवासी सदानी नगर, सिंधी कॉलोनी, दुर्ग।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 440/2026 के तहत BNS की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज