पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों के लिए म्यूचुअल फंड जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों के लिए म्यूचुअल फंड जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

रायपुर। पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन के तत्वावधान में आज शृष्टि स्पेशल स्कूल, डंगनिया, रायपुर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी मल्टीपल डिसेबिलिटी) वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए म्यूचुअल फंड जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष बच्चों एवं उनके परिवारों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना तथा भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. उदय भान सिंह चौहान ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक परिवार के लिए वित्तीय योजना एवं सुरक्षित निवेश अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष बच्चों के अभिभावकों को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नियमित बचत एवं सुनियोजित निवेश अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक श्री सौरभ साहू (Senior Relationship Manager, Union Mutual Fund) ने सरल एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से म्यूचुअल फंड, व्यवस्थित निवेश योजना (SIP), दीर्घकालीन निवेश, जोखिम प्रबंधन तथा आर्थिक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए निवेश से संबंधित व्यावहारिक सुझाव भी साझा किए।

इस अवसर पर श्री मनीष वैरागड़े (Financial Consultant) ने वित्तीय योजना, बचत की आदत एवं दीर्घकालीन निवेश के महत्व पर उपयोगी जानकारी प्रदान की।

 वहीं डॉ. प्रीति उपाध्याय (UNICEF Counselor एवं Assistant Professor, Anjaneya University) ने विशेष बच्चों के समग्र विकास, मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास निर्माण तथा उनके उज्ज्वल भविष्य में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आर्थिक सुरक्षा और भावनात्मक सहयोग, दोनों मिलकर विशेष बच्चों के जीवन को अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बना सकते हैं।

कार्यक्रम में शृष्टि स्पेशल स्कूल की संचालिका श्रीमती संगीता धुरंधर, मीना मैडम, झरोखा ,झरना मैडम उपस्थित रहे पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन के श्री राहुल कुंभज, रानी सिंह, पूजा मैम, दीपिका मैम, पारस ग्रुप के सभी बच्चे तथा पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. कविता कुंभज की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने म्यूचुअल फंड, वित्तीय प्रबंधन एवं नियमित बचत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की तथा भविष्य में व्यवस्थित निवेश एवं वित्तीय अनुशासन अपनाने के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. कविता कुंभज ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, शृष्टि स्पेशल स्कूल परिवार एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों एवं उनके परिवारों के सशक्तिकरण हेतु ऐसे जनहितकारी, जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

संपादक , प्रेम प्रकाश साहू 

नारद एक्सप्रेस न्यूज