होली पर जांजगीर पुलिस का सख्त पहरा: सुरक्षा और शांति के लिए निकाला फ्लैग मार्च ...

जांजगीर-चांपा: होली पर्व पर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिला पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में निकले इस मार्च ने जांजगीर से चांपा तक मुख्य चौक-चौराहों का भ्रमण किया।

सुरक्षा को पुख्ता करने हेतु पुलिस इस बार जापानी तकनीकी वाले 3 ड्रोन्स से हुड़दंगियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर पैनी नजर रखेगी। इस मार्च में DSP विजय पैकरा, SDOP प्रदीप कुमार सोरी, CSP योगिताबाली खापर्डे, DSP सतरूपा तारम और RI प्रदीप कुमार जोशी सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, साथ ही नागरिकों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
रिपोर्ट मयंक श्रीवास्तव
चीफ एडिटर, नारद एक्सप्रेस न्यूज