राहगीरों को परेशान करने वाले रईसजादों पर गिरी गाज, पुलिस ने टाटा हैरियर की ज़ब्त ...

रायपुर: गुढ़ियारी क्षेत्र में कार के सनरूफ से निकलकर राहगीरों पर पानी के गुब्बारे फेंकने वाले युवकों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने इसे स्वतः संज्ञान में लिया और हादसे की आशंका को देखते हुए त्वरित एक्शन लिया।
थाना प्रभारी बी.एल. चंद्राकर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन स्वामी विजय कुकरेजा की कार (नंबर CG 04 PW 8922) को ज़ब्त कर लिया है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
चीफ एडिटर, नारद एक्सप्रेस न्यूज