रायपुर:योग साधकों ने होली मिलन समारोह मनाया

भारतीय योग संस्थान,रायपुर के योग साधकों ने होली के पूर्व विभिन्न योग केंद्रों में मिलकर होली मिलन समारोह मनाया गया जिसमें गायत्री नगर, र्स्वणभूमि , कटोरा तालाब पार्क,कृष्णा नगर गुड़ियारी, बुढातालाब , आक्सीजोन , भैरव सोसाइटी,आनंद नगर,रिद्धि सिद्धि पार्क,टैगोर नगर,वृंदावन पार्क अवंती विहार आदि योग केंद्रों में होली के उपलक्ष्य में योग के साथ विभिन्न प्रकार के नृत्य,कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई । सभी योग केंद्रों में गुरूओं के मार्गदर्शन में शानदार आयोजन किया गया। योग केंद्रों में संपूर्ण योग साधना जिसमें आसन,प्राणायाम और ध्यान जिसमें तन और मन को स्वस्थ रखने की विद्या से अवगत कराया गया एवं योगाभ्यास के पश्चात बड़े ही आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए ।
प्रांतीय पदाधिकारी आदरणीय श्री राजेश अग्रवाल एवं श्री राजेश डागा ने सभी केंद्र प्रमुखों को उनके निष्काम सेवा के लिए प्रोत्साहित किया एवं मुकेश सोनी ने साधकों को संदेश दिया गया कि यदि नित्य आप योग को अपने दिनचर्या में उतारते हो तो आपके जीवन में रोज होली और दिवाली है ।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में सुदेशना मेने,रिया फतननी,वंदना आहूजा,पिंकी जैन,के आर साहू,नीतू,गायत्री, सपना,प्रभा शर्मा,नीलम,ममता, गीता,जया नवलानी,सरिता,किरण प्रसाद,रिया फतनानी,कंवलजीत कौर ,लता चौधरी, गीताजंली बाग,हर्षपाल जी,विश्वकर्मा, नयना,मनीषा इसरानी,जयंती चंद्रा,सिंटू पटेल,विनोद अग्रवाल,प्रकाश बजाज, का विशेष योगदान रहा ।

संस्थान से जुडने हेतु संपर्क श्री मुकेश सोनी,9827928405 जिला प्रधान- भारतीय योग संस्थान,रायपुर
"योग हमें संयम सिखाता है और उत्सव हमें जोड़ना। भारतीय योग संस्थान का यह प्रयास स्वास्थ्य और संस्कृति को एक सूत्र में पिरोने का है।" — संस्थान के वरिष्ठ प्रतिनिधि
रिपोर्टर:कंचन यादव
नारद एक्स्प्रेस न्यूज