टिकरापारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 100 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

टिकरापारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 100 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: टिकरापारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 100 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

राजधानी में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर नकेल कसने के लिए पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत टिकरापारा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप पटेल के कुशल निर्देशन में टीम ने मठपुरैना क्षेत्र में दबिश देकर एक तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा है।

यह कार्यवाही थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल के नेतृत्व में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि मठपुरैना के देवारपारा में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। मौके पर घेराबंदी कर पुलिस ने अजय सोनवानी (32 वर्ष) को चिन्हांकित किया, जिसके पास मौजूद बोरी की तलाशी लेने पर 100 पौवा देशी शराब बरामद हुई। जप्त शराब और बिक्री की कुल रकम लगभग 12,000/- रुपये आंकी गई है। आरोपी द्वारा शराब बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश न करने पर उसे गिरफ्तार कर थाना टिकरापारा में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव 

चीफ एडिटर, नारद एक्सप्रेस न्यूज