04 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम मुद्दों पर लग सकती है मुहर
मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 4 फरवरी को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई है।
बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य के प्रशासनिक, आर्थिक और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है। बजट पूर्व तैयारियों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, नई योजनाओं को मंजूरी और विभागीय प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े नीतिगत मामलों और लंबित विषयों पर भी मंत्रिपरिषद में मंथन होने की उम्मीद है।
राज्य सरकार की इस बैठक को आने वाले समय में लिए जाने वाले बड़े फैसलों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी बैठक समाप्ति के बाद सरकार की ओर से साझा की जाएगी।