साम्राज्य रेसिडेंसी में मनाया गया सावन उत्सव, प्रिया गुप्ता बनीं "सावन क्वीन"

*रायपुर* हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *साम्राज्य रेसिडेंसी* में *"सावन आया झूम के"* एवं *"आजादी महोत्सव"* का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ डांस, गेम्स, बच्चों के गेम्स, कपल गेम्स और रैम्प वॉक का आयोजन किया गया। सभी निवासियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
*विजेताओं के नाम:*
- *बच्चों के गेम:* सिद्धि
- *पुरुष वर्ग के गेम:* राम यादव एवं सरोज
- *कपल गेम:* वंदना ठाकुर एवं H.S. ठाकुर
- *सावन क्वीन:* प्रिया गुप्ता - ग्रीन ड्रेस एवं बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चुनी गईं
सभी वर्गों के प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
*सावन क्वीन प्रिया गुप्ता* शिवानंद नगर में पिछले 10 वर्षों से कंप्यूटर सेंटर संचालित कर रही हैं और कंप्यूटर प्रशिक्षण दे रही हैं।
साम्राज्य रेसिडेंसी में इस प्रकार के आयोजन प्रत्येक वर्ष बड़े उल्लास से मनाए जाते हैं। आयोजन का उद्देश्य भारतीय परंपरा, वेशभूषा, संस्कृति एवं भारतीय स्वाद को बनाए रखना तथा बच्चों को भारतीय संस्कृति से प्रेरित करना है।
*आयोजन का संचालन:* दीपा, चांदनी, सृष्टि, रिंकी, श्वेता द्वारा किया गया।
*पुरुष वर्ग से सहयोग:* जय प्रकाश द्विवेदी, राम यादव, अभिलाष, गौरी शंकर गुप्ता, सरोज, मनीष, जितेन्द्र, सत्यनारायण, आशुतोष एवं अन्य।
कार्यक्रम को सभी निवासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
संपादक, प्रेम प्रकाश साहू
नारद एक्सप्रेस न्यूज