विंग्स द्वारा फ्रेंडशिप डे पर "एक शाम दोस्ती के नाम" कार्यक्रम आयोजित
रायपुर :- दोस्ती के पवित्र बंधन को समर्पित सामाजिक संस्था *एंजल विंग्स* द्वारा इस वर्ष फ्रेंडशिप डे के उपलक्ष्य में *"एक शाम दोस्ती के नाम"* नामक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम *रविवार, 2 अगस्त 2026 को शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक कुशालपुर स्थित विरु कैफे, रायपुर* में आयोजित होगा।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मित्रता के महत्व को उजागर करना और शहरवासियों को एक साथ लाकर दोस्ती का जश्न मनाना है। *रायपुर वासियों से अनुरोध है कि* वे अपने मित्रों के साथ इस खास शाम का हिस्सा बनें।
कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के लिए *स्वादिष्ट भोजन* की व्यवस्था की गई है। साथ ही *मनोरंजक खेल, क्विज और टीम एक्टिविटीज* आयोजित की जाएंगी, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
शाम को और रंगीन बनाने के लिए *लाइव म्यूजिक, आकर्षक डांस परफॉर्मेंस, ओपन डांस फ्लोर और थीम बेस्ड फोटो बूथ* की भी व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम में सीमित सीटें उपलब्ध हैं। इच्छुक व्यक्ति अपना पंजीयन *व्हाट्सएप नंबर 9244806849* पर कर सकते हैं।
संपादक, प्रेम प्रकाश साहू
नारद एक्सप्रेस न्यूज
-