शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में गुंजायमान ॐ: की ध्वनि , योग से स्वास्थ्य संतुलन और आत्मविश्वास का संदेश

स्वस्थ तन, स्वस्थ मन के संकल्प के साथ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवई में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं अनुशासन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों कर्मचारियों तथा गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर योग के महत्व को आत्यसात किया | करे योग, रहे निरोग स्वस्थ जीवन का यही संयोग डॉ नीलांजना जैन ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक एवं अनुशासित पद्धति है नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, ऊजविन और सकारात्मक बनाता है तन-मन में भर दे नई उर्जा अपार |योग अपनाए, जीवन बने सुखद साकार||
योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज संपूर्ण विश्व अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर मन्नसर हो रहा है। सामूहिक प्रार्थना मंत्रोच्चार से योग की उर्जा से गुंजायमान हुआ शाला परिसर जहाँ योग प्रशिक्षक श्रीमती वीणा बंछोर , श्रीमती ज्योति वर्मा ने सूक्ष्म व्यायाम, भद्रासन ताडासन, वृक्षासन,भुजंगासन अर्धचक्रासन ..... | आदि अभ्यास कराए गए। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमान परमेश्वर जी , श्रीमान भूपेंद्र वेलचंदन जी यादव जी धनकर जी एवं प्रधानपाठक श्रीमती दीप्तिरानी खोब्रागडे, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती शशिकला वर्मा, उषाकिरण कौशिक, अमृता यादव, तृप्ति भारती, अनिता
ठाकुर, रेखा साहू, ज्ञानेश्वर मरकाम, आकाश बंजारे, तक्षक बरेठ आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । अंत में उपस्थितजनों ने स्वस्थ संतुलित और जागरुक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया तथा विश्वकल्यान की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
संपादक, प्रेम प्रकाश साहू
नारद एक्सप्रेस न्यूज