मुख्य न्यायाधीश देंगे दीक्षांत उद्बोधन, 242 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित विधि शिक्षण संस्थान हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) का 9वां दीक्षांत समारोह 22 फरवरी 2026 (रविवार) को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और दीक्षांत उद्बोधन देंगे।
समारोह की अध्यक्षता न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं कुलाधिपति, एचएनएलयू द्वारा की जाएगी। उनके करकमलों से कुल 242 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें 6 शोधार्थियों को पीएच.डी., 88 विद्यार्थियों को एलएल.एम. तथा 148 विद्यार्थियों को बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) की डिग्री प्रदान की जाएगी।
एचएनएलयू को वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स फॉर इनोवेशन (WURI) द्वारा नेतृत्व श्रेणी में वैश्विक स्तर पर 42वां स्थान प्राप्त हुआ है, वहीं इंडिया टुडे 2025 की रैंकिंग में विधि विश्वविद्यालयों में 5वां स्थान मिला है। यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार को दर्शाती है।
दीक्षांत समारोह का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से 4:45 बजे तक होटल बेबीलॉन कैपिटल के एमराल्ड हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश केवल आमंत्रण द्वारा होगा।
यह समारोह विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होगा, जहां वे विधि के क्षेत्र में नई जिम्मेदारियों के साथ समाज और राष्ट्र सेवा की दिशा में अग्रसर होंगे।
रिपोर्टर: कंचन यादव
नारद एक्सप्रेस न्यूज