15 स्थानों पर शिकायत पेटी स्थापित। महिलाओं, छात्राओं एवं आम नागरिकों को मिली गोपनीय शिकायत एवं अपराधी की सूचना देने की सुविधा।
कांकेर:जिले में 15 स्थानों पर शिकायत पेटी स्थापित। महिलाओं, छात्राओं एवं आम नागरिकों को मिली गोपनीय शिकायत एवं अपराधी की सूचना देने की सुविधा।
श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार,ASP श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में, सुश्री प्रतिभा लहरे उप पुलिस अधीक्षक ( IUCAW ) सुश्री विंकेश्वरी पिन्दे उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय ) के पर्यवेक्षण में, दिनांक 03.02.2026 को जिला के सुनिश्चित स्थानो पर स्कूलों और कॉलेजों व कार्य स्थल पर एक सुरक्षित शिकायत पेटी रखा गया है।
शिकायत पेटी (SHe Box) का मुख्य उद्देश्य -: जनता या महिलाओं व कर्मचारी से बिना पहचान उजागर किए शिकायत अथवा सुझाव प्राप्त करना है, साथ ही गोपनीय रूप से क्षेत्र में चल रहे आपराधिक गतिविधियों अथवा अपराधियों की जानकारी प्राप्त करना है
➡️प्रक्रिया:
एक कागज पर समस्या लिखें, उसे बंद लिफाफे में डालें और पेटी में डाल दें।
गोपनीयता: शिकायतकर्ता की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।
➡️जांच: यह आमतौर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित समय पर खोली जाती है।
शिकायत पेटी का स्थान :-
1. कन्या आश्रम सिंगरभाट कांकेर ।
2. कन्या शाला स्कूल लट्टीपारा कांकेर।
3. बरदेभाटा चौक मेडिकल स्टोर के पास ।
4. नया बस स्टैंड कांकेर ।
5. जिला अस्पताल कोमल देव कांकेर ।
6. पुराना कचहरी मावा मोदोल कोचिंग सेंटर ।
7. पंडरीपानी चौक एटीएम के पास ।
8. पीएम श्री गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी नहरदेव स्कूल कांकेर ।
9. घड़ी चौक यात्री प्रतीक्षालय ।
10. इंद्रु केवट गर्ल्स कॉलेज अलबेलापारा ।
11. शिशु मातृत्व अस्पताल अलबेलापारा ।
12. भानु प्रताप देव पीजी कॉलेज कांकेर ।
13. भारतीय हाई सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर ।
14. माकड़ी ढाबा जनरल स्टोर ।
15. एकलव्य प्रयास आवासीय परिसर इमलीपारा ।
इन 15 स्थानो पर शिकायत पेटी लगायी गई है।
महिलाओं, छात्राओं एवं आम नागरिकों से अपील करते हैं कि अपने समस्याओ को शिकायत पेटी के माध्यम से हम तक पहुंचाएं।
शिकायत पेटी एवं वॉट्सएप हेल्पलाइन के माध्यम से नियमित शिकायत एवं सूचना प्राप्त हो रही है ,वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार शिकायतों का सप्ताह के भीतर निराकरण किया जा रहा है।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन:
* महिला रक्षा टीम – 9479155925
* कंट्रोल रूम - 94791 94199
* 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
कांकेर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु निरंतर पेट्रोलिंग एवं जागरूकता अभियान जारी है। किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नं. 94791-55125 पर सूचना दें।
रिपोर्टर:कंचन यादव
नारद एक्सप्रेस न्यूज़