छत्रपति शिवाजी महाराज के 'हिंदवी स्वराज्य' का शंखनाद: नासिक से पुरी तक 'राष्ट्रीय गौरव यात्रा', रायपुर में आज भव्य स्वागत

छत्रपति शिवाजी महाराज के 'हिंदवी स्वराज्य' का शंखनाद: नासिक से पुरी तक 'राष्ट्रीय गौरव यात्रा', रायपुर में आज भव्य स्वागत


रायपुर | भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से 'स्वराज सप्ताह' (16-22 फरवरी) का भव्य आगाज़ हो गया है। महाराष्ट्र के नासिक से ओडिशा के पुरी तक निकलने वाली 'भव्य राष्ट्रीय गौरव यात्रा' आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुँचेगी, जहाँ राजकीय स्तर पर इसका भव्य स्वागत किया जाएगा।
राष्ट्रीय एकता और शौर्य का प्रतीक है यह यात्रा


यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज के 'स्वराज' के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक राष्ट्रीय अभियान है। पश्चिमी तट (नासिक) से पूर्वी तट (पुरी) तक का यह मार्ग भारत की सांस्कृतिक एकता को जोड़ने का प्रतीक माना जा रहा है।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह करेंगे अगवानी
आज, 16 फरवरी 2026 को शाम 6:30 बजे रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विशेष 'स्वागत समारोह' में राज्य के शीर्ष नेतृत्व की गरिमामय उपस्थिति रहेगी:
मुख्य अतिथि: श्री विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़)
अध्यक्षता: श्री डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़)
विशिष्ट अतिथि: रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल और महाराष्ट्र के सिंदखेड़ा से पधारे श्री शिवाजी राजे जाधव।


'जाणता राजा': एशिया के सबसे बड़े महानाट्य का होगा मंचन
स्वराज सप्ताह के मुख्य आकर्षण के रूप में 19 से 22 फरवरी तक रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में विश्व प्रसिद्ध महानाट्य 'जाणता राजा' का प्रदर्शन किया जाएगा।


विशेषता: सैकड़ों कलाकारों, जीवंत हाथियों और घोड़ों के साथ होने वाला यह महानाट्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके संघर्ष की गाथा को जीवंत करेगा। यह मंचन प्रतिदिन शाम 6:00 से 9:00 बजे तक होगा।


सामाजिक समरसता:की अनूठी मिसाल
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता विभिन्न समाजों का एक मंच पर आना है। छत्तीसगढ़ युवा आयोग के साथ-साथ महाराष्ट्र मंडल, मराठा समाज, कुर्मी क्षत्रिय समाज, अग्रवाल दाऊ समाज और स्वर्णकार समाज सहित दर्जन भर से अधिक सामाजिक संगठन इस 'राष्ट्रीय गौरव यात्रा' के सारथी बने हैं।