रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे के भीतर मर्डर मिस्ट्री सुलझी, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे के भीतर मर्डर मिस्ट्री सुलझी, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर: राजधानी में कमिश्नरी प्रणाली लागू होते ही पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। आजाद चौक थाना क्षेत्र के समता कॉलोनी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का रायपुर पुलिस ने महज 24 घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है।
क्या था मामला?
29 जनवरी को समता कॉलोनी के अर्जुन नगर (हाथीराम मंदिर के पास) रेलवे ट्रैक के किनारे 25 वर्षीय दुर्गेश ध्रुव पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए DCP (वेस्ट) और DCP (क्राइम) के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई।
सीसीटीवी और मुखबिर से मिला सुराग
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। शक के आधार पर लीला राम शर्मा उर्फ लक्की (21 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
हत्या का कारण
आरोपी ने बताया कि मृतक नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहा था। विवाद बढ़ने पर आवेश में आकर लक्की ने चाकू से दुर्गेश पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
गिरफ्तारी: आरोपी लीला राम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जब्ती: हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।
धारा: थाना आजाद चौक में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव