बलरामपुर मे नशीले इंजेक्शन सप्लाई का बड़ा खुलासा, 7.50 लाख का माल जब्त, 3 सप्लायर गिरफ्तार

बलरामपुर में सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने झारखंड से छत्तीसगढ़ तक नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई में 7.50 लाख रुपए के नशीले इंजेक्शन जब्त कर तीन मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है आगे पूछताछ जारी .

बलरामपुर मे  नशीले इंजेक्शन सप्लाई का बड़ा खुलासा, 7.50 लाख का माल जब्त, 3 सप्लायर गिरफ्तार

बलरामपुर जिले में सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने झारखंड के नशीले इंजेक्शन के सबसे बड़े सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा और उसके पार्टनर्स को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई में 7 लाख 50 हजार रुपए कीमत के अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं और सप्लाई से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

1200 नशीले इंजेक्शन जब्त

दरअसल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में पूर्व छत्तीसगढ़, बलरामपुर की सीमा से लगे गोदरमाना क्षेत्र में कार्रवाई की थी. इस दौरान झारखंड निवासी अनूप गुप्ता और सरगुजा जिले के बतौली निवासी विनय गुप्ता के कब्जे से करीब 6 लाख रुपए कीमत के 1200 नग नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए थे. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

पूछताछ में सप्लायर नेटवर्क का खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपी अनूप गुप्ता ने बताया कि वह यह नशीला इंजेक्शन झारखंड के गढ़वा जिले के रंजीत विश्वकर्मा से खरीदता था. उसने यह भी बताया कि रंजीत विश्वकर्मा के साथ मंजूर अंसारी और प्रमोद कुमार मिलकर नशीले इंजेक्शन की सप्लाई का काम करते हैं.

साइबर सेल की मदद से तीनों आरोपी ट्रेस

जानकारी मिलने के बाद सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने सरगुजा डीआईजी राजेश अग्रवाल से साइबर सेल की मदद मांगी. साइबर सेल की सहायता से गढ़वा के तीनों आरोपियों रंजीत विश्वकर्मा, मंजूर अंसारी और प्रमोद का मोबाइल लोकेशन लगातार ट्रेस किया गया.

मयंक श्रीवास्तव 

नारद Express News