मंडल अध्यक्ष समेत भाजपा नेताओं ने बजट कार्यक्रम लाइव देखा।

मंडल अध्यक्ष समेत भाजपा नेताओं ने बजट कार्यक्रम लाइव देखा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार अपना नौवां बजट पेश किया है। इस बजट पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजपा-कांग्रेस और लोगों की क्या राय है विस्तार से जानें...

रायपुर लाखेनगर मंडल  ने अश्वनी नगर स्थित कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय बजट 2026 को सुना व देखा साथ चाय पर चर्चा की । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बजट आम आदमी, गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है।

केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के चार राज्यों-ओडिशा, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के लिए माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया है। सरकार का दावा है कि इससे खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसमें छत्तीसगढ़ को शामिल किए जाने की बात हो रही थी, लेकिन बजट में ऐलान नहीं हुआ।

केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

- माइनिंग कॉरिडोर को लेकर बड़ा फोकस, खनिज परिवहन और लॉजिस्टिक्स मजबूत होंगे।
- रायपुर–विशाखापट्टनम इकॉनॉमिक कॉरिडोर से आयरन ओर को बंदरगाह तक तेज पहुंच।
- 7 खनन-समृद्ध जिलों (जैसे दंतेवाड़ा, कांकेर, राजनांदगांव आदि) को सीधा लाभ।
- इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर निवेश से उद्योगों को बढ़ावा।
- MSME सपोर्ट से छोटे उद्योगों और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

बजट भाषण की प्रमुख घोषणाएं

- 5 पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन स्थलों का निर्माण
- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी बनेगी
- 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में
- हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल
- किसान की आय बढ़ाने का प्लान
- खेलो इंडिया मिशन
- 15 पुरातात्विक साइट्स को वाइब्रेंट डेस्टिनेशन बनाएंगे
- डिजिटल नॉलेज ग्रिड पर टूरिस्ट साइट्स की जानकारी
- ट्रेकिंग, हाइकिंग पर योजना
- पशुपालन-वैट कॉलेज के लिए सब्सिडी सपोर्ट स्कीम
- टीसीएस ओवरसीज टूर पैकेज को 2 पर्सेंट करेंगे

बजट के बाद क्या-क्या होगा सस्ता

- कैंसर, शुगर से जुड़ी दवाइयां
- 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी
- सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी
- चमड़ा और कपड़ा निर्यात करना सस्ता होगा
- जूते, बैट्री माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा
- रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट

नारद Express News