82 लाख परिवारों को बड़ी राहत; फरवरी में ही मिलेगा 2 महीने का राशन, सरकार ने जारी किए निर्देश

फरवरी में ही मिलेगा 2 महीने का राशन, सरकार ने जारी किए निर्देश क्रमवार देखे |
1.राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो में निर्धारित मासिक पात्रता अनुसार माह
फरवरी 2026 के लिए फोर्टिफाईड राईस का मासिक आबंटन जारी किया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा
अधिनियम के अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डो में अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित मासिक पात्रता अनुसार
फोर्टिफाइड राईस का भण्डारण एवं वितरण सुनिश्चित कराया जावे।
2. छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राज्य योजना के अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल
निराश्रित, निःशक्तजन राशनकार्डो के लिए माह फरवरी 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च 2026) हेतु पात्रता
अनुसार चावल का आबंटन एकमुश्त जारी किया गया है। माह फरवरी एवं मार्च 2026 में इन राशनकार्डधारियों
को सामान्य चावल (नानफोर्टिफाईड) का भण्डारण एवं वितरण कराया जावे।
3. सामान्य एपीएल राशनकार्डो के लिए निर्धारित मासिक पात्रता अनुसार माह फरवरी 2026 का आबंटन जारी किया गया है।
4. चावल को छोड़कर अन्य राशन सामग्री यथा नमक, शक्कर एवं गुड़ का आवंटन उपरोक्त सामग्रियों का
भण्डारण माह फरवरी 2026 के लिए जारी किया गया है।
5. ई-पॉस मशीन में उपरोक्त आबंटन अनुसार राशन सामग्री के उठाव हेतु हितग्राही के पृथक-पृथक
बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की सुविधा एईपीडीएस सॉफ्टवेयर में की जा रही है, जिसकी सूचना सर्वसंबंधितों को दी जावे।
6. माह फरवरी 2026 में उपरोक्तानुसार चावल वितरण की निगरानी खाद्य विभाग, राजस्व विभाग एवं
सहकारिता विभाग के अमले द्वारा की जावे, ताकि वास्तविक एवं लक्षित हितग्राही को वितरण सुनिश्चित हो सके।
मिलर्स बोले, नमी और नियम भी बाधा
मिलर्स का कहना है कि धान में नमी की मात्रा अधिक होने से चावल की रिकवरी कम हो रही है। वहीं नियम के अनुसार पहले 50 प्रतिशत चावल सरकार को देना
अनिवार्य होता है, उसके बाद ही खुले बाजार में बिक्री संभव है। उठाव की रफ्तार धीमी होने से पूंजी चक्र प्रभावित हुआ है और कई मिलों को अस्थायी रूप से संचालन सीमित करना पड़ा है।
अधिकारियों का क्या कहना है
भूपेंद्र मिश्रा, नियंत्रक, खाद्य विभाग रायपुर का कहना है कि नान के सभी गोदामों और राशन दुकानों में स्टाक भेज दिया गया है। अभी कहीं कमी नहीं है। सरकार ने कार्डधारियों को
एक साथ फरवरी और मार्च का चावल बांटने का आदेश दिया है। इसके निगरानी के लिए टीम बना दी गई है।