बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.70 लाख रुपये के मशरूका के साथ शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.70 लाख रुपये के मशरूका के साथ शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

बेमेतरा:पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन में बेमेतरा जिले में अवैध गतिविधियों और अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में सायबर सेल और सिटी कोतवाली बेमेतरा की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कई आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने के जेवरात, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हुक, टीवी, मोबाइल, गोल्ड प्लेज कार्ड, गोल्ड लोन की पर्ची और नगदी रकम समेत कुल 13,70,000 रुपये (13 लाख 70 हजार रुपये) का मशरूका बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अजय कुमार जैन (उम्र 40 वर्ष), निवासी - वार्ड नंबर 19 वर्धमान नगर, राजनांदगांव (हाल पता - बसंतपुर चौक राजनांदगांव)।

  2. मोहम्मद सुमोन खान (उम्र 24 वर्ष), निवासी - ग्राम शाहपुकुर (पश्चिम बंगाल), हाल पता - जामखंडी (कर्नाटक)।

  3. राजेश निषाद (उम्र 36 वर्ष), निवासी - शिकारी महका, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव।

  4. दिव्या बाई सांखला/जैन (उम्र 37 वर्ष), निवासी - वार्ड नंबर 19 वर्धमान नगर, राजनांदगांव (हाल पता - बसंतपुर चौक राजनांदगांव)।

  5. आदित्य जैन (उम्र 33 वर्ष), निवासी - संचालक कोचर ज्वेलर्स, सिनेमा लाइन राजनांदगांव (सोने की खरीद-फरोख्त से जुड़ा)।

आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास:

प्रकरण के अधिकांश आरोपियों का पुराना और गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड रहा है:

  • अजय कुमार जैन: इसके खिलाफ राजनांदगांव, दुर्ग और बालोद जिले के विभिन्न थानों (कोतवाली, खैरागढ़, छुरिया, बसंतपुर, डोंगरगढ़, गंडई, धमधा, नंदनी, लालबाग, जामुल, देवरी, अंबागढ़ चौकी, डौंडी लोहारा, अंडा और पुलगांव) में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, जुआ एवं मारपीट के लगभग 41 मामले दर्ज हैं।

  • राजेश निषाद: इसके विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी और नकबजनी के लगभग 33 मामले दर्ज हैं।

  • मोहम्मद सुमोन खान: इसके खिलाफ कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली और राजनांदगांव जिले में चोरी, नकबजनी एवं आर्म्स एक्ट के लगभग 07 मामले दर्ज हैं।

  • दिव्या बाई सांखला: इसके विरुद्ध राजनांदगांव जिले के विभिन्न थानों में चोरी और नकबजनी के लगभग 11 मामले दर्ज हैं।

बेमेतरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है, और पुलिस आगे की पूछताछ तथा अन्य मामलों की तस्दीक में जुटी हुई है।

मुख्य संपादक/मयंक श्रीवास्तव(नारद एक्स्प्रेस न्यूज)