स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्त रायपुर ट्रैफिक पुलिस! ओवरलोड ऑटो-ई-रिक्शा पर चला बड़ा अभियान, 50 चालकों पर कार्रवाई

रायपुर :- डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज पुनः शहर के विभिन्न स्कूलों के बाहर विशेष अभियान चलाकर क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 17 एवं 18 जुलाई को की गई संयुक्त कार्रवाई में अब तक कुल 50 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता का पालन करने एवं बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की समझाइश भी दी गई।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
चीफ एडिटर , मयंक श्रीवास्तव
नारद एक्सप्रेस न्यूज