17वें CSC स्थापना दिवस के अवसर पर कोलकाता में PACS ड्रोन मॉडल का प्रदर्शन, धमतरी जिले की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान

17वें CSC स्थापना दिवस के अवसर पर कोलकाता में PACS ड्रोन मॉडल का प्रदर्शन, धमतरी जिले की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान

रायपुर :- CSC e-Governance Services India Limited के 17वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन धोनो धन्यो ऑडिटोरियम, कोलकाता मे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री दिलीप घोष, पंचायत एवं ग्रामीण मंत्रालय, कृषि पश्चिम बंगाल शासन रहे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव (ACS), आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, पश्चिम बंगाल शासन, सचिव, विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार तथा CSC e- Governance Services India Limited के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी (MD & CEO) श्री अखिल कुमार मंचासीन रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन धमतरी द्वारा PACS के माध्यम से संचालित ड्रोन सेवाएं, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं किसान पंजीयन (Farmer Registry) जैसी अभिनव पहलों की सराहना की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी, श्री जयंत नाहटा जी ने "PACS के माध्यम से कृषि उन्नयन" विषय पर आयोजित पैनल चर्चा मे ं भाग लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन सेवाओं के विस्तार तथा PACS को "वन स्टॉप रूरल सर्विस सेंटर" के रूप में विकसित करने पर अपने विचार साझा किए। वर्तमान में 10 PACS के माध्यम से ड्रोन की सेवाएँ तरल उर्वरक छिड़काव करने का कार्य किया जा रहा है जो कि छत्तीसगढ ़ राज्य में जिला धमतरी द्वारा की गयी एक अभिनव पहल है।

उन्होंने बताया कि भविष्य में PACS के माध्यम से किसानों को कृषि यंत्रीकरण, डिजिटल सेवाएं, फसल सर्वे, किसान पंजीयन, वित्तीय एवं बैंकिंग सेवाएं तथा अन्य सुविधाए एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों मे आधुनिक एवं सुलभ कृषि सेवाओं का विस्तार सुनिश्चित हो सके। सभी वक्ताओं ने कृषि क्षेत्र मे आधुनिक तकनीकों के उपयोग को किसानो की आय बढ़ाने, कृषि लागत कम करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनान े की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस कार्यक्रम में देशभर से आए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, CSC अधिकारियों, CSC- VLE ने सहभागिता की। एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले CSC-VLE को सम्मानित किया गया।