अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रायपुर में निकलेगी भव्य महिला बाइक स्कूटी रैली, 'मै भारत हुं थीम के साथ नारी शक्ति का संदेश ...

रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निकलेगी भव्य महिला बाइक स्कूटी रेती रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8) मार्च 2026) के अवसर पर महिला सशक्तीकरण, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ शहर में भव्य महिला बाइक स्कूटी रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली का उद्देश्य समाज में नारी शक्ति के आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना है। श्रीराम मंदिर VIP रोड द्वारा आयोजित जिसकी संयोजिका भारवि वैष्णव व सह संयोजिका डा. अनामिका सिंग जी है.
"मैं भारत हूँ" थीम पर आधारित इस रैली के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि आज की नारी हर क्षेत्र में सक्षम, जागरुक और आत्मनिर्भर है तथा समाज निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह रैली 8 मार्च 2026 (रविवार) प्रातः 7:00 बजे मां काली मंदिर (आकाशवाणी), सिविल लाइन से प्रारंभ होकर प्रभु श्रीराम मंदिर, VIP रोड तक निकाली जाएगी। रैली में बड़ी संख्या में मातृशक्ति बाइक और स्कूटी के माध्यम से भाग लेंगी।
आयोजकों ने सभी बहनों से अपील की है कि वे हेलमेट पहनकर, यातायात नियमों का पालन करते हुए अनुशासित रूप से रैली में सम्मिलित हों और महिला सशक्तीकरण के इस संदेश को समाज तक पहुंचाएं। इस आयोजन में शहर की विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं महिला संगठनों की मातृशक्ति की सहभागिता रहेगी।
सह संपादक, कंचन यादव
नारद एक्सप्रेस न्यूज