जांजगीर-चांपा: शेयर मार्केट में 5% मुनाफे का झांसा देकर 8.45 करोड़ की ठगी, आरोपी बंगाल से गिरफ्तार
चांपा। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग को चांपा पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने निवेशकों को हर महीने 5% ब्याज का लालच देकर 8 करोड़ 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।
प्रमुख बिंदु:
• ठगी का तरीका: आरोपी विश्वजीत देबनाथ (निवासी कोलकाता) ने प्रार्थी भूधर प्रसाद देवांगन और अन्य निवेशकों को शेयर मार्केट में पैसा लगाकर भारी मुनाफे और 5% मासिक ब्याज का लालच दिया था।
• नेटवर्क: शुरुआत में कुछ लोगों को भरोसा जीतने के लिए ब्याज दिया गया, लेकिन बाद में करोड़ों की रकम डकार कर आरोपी फरार हो गया।
• पुलिस कार्रवाई: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को कृष्णानगर, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) से हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ थाना चांपा में धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज है।
जब्त की गई संपत्ति:
पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी की रकम से खरीदी गई और अपराध में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है:
• 01 हुंडई क्रेटा कार।
• 12 विभिन्न बैंकों की चेकबुक।
• 09 डेबिट कार्ड और 08 क्रेडिट कार्ड।
• 03 महंगे मोबाइल फोन और 30,000 रुपये नगद।
• पैन कार्ड, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस।
•वर्तमान स्थिति: आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस सिंडिकेट में और कौन-कौन शामिल है और ठगी की बाकी रकम कहाँ खपाई गई है ट्रेडिंग मे कमीशन एजेंट हयोगी की सूची खंगाली जा रही हैं ।
रेपोर्ट्:मयंक श्रीवास्तव
चीफ एडिटर/नारद एक्स्प्रेस न्यूज